हृदय पोषक रस ( Hriday Poshak Ras )

हृदय पोषक रस विवरण :- बदलती हुई जीवनशैली और ग़लत खानपान के कारण आज हम लोग कई रोगों के शिकार होते जा रहे हैं | उन कई रोगों में हृदय रोग भी है जिससे आज लाखों लोग पीड़ित है | हृदय रोग होने का प्रमुख कारण धूम्रपान , कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर , मधुमेह , शारीरिक व्यायाम का अभाव , अधिक वजन होना , डिप्रेशन आदि है | स्वस्थ जीवन जीने व हृदय रोग से बचने के लिए हृदय पोषक रस का सेवन करें | हृदय रोग के प्रकार :- 1. कडिर्योवास्कुलर रोग :- मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण जब शिराओं और धमनियों में विकार पैदा होने लगता है तब यह रोग उत्पन्न होता है | 2. कॉर्डियोमायोपैथी :- किसी कारणवश जब हृदय की मांसपेशी मायोकार्डियम अपनी क्रियाशीलता खो देती है , तब यह रोग उत्पन्न होता है | इसे हृदय पेशियों का रोग भी कहते हैं | 3. वाल्वुलर हृदय रोग :- हृदय में चार वाल्व होते हैं और इन वाल्व में विकार उत्पन्न होने के कारण हृदय रोग होता है | 4. इंफ़्लेमेटरी हृदय रोग :- हृदय की मांसपेशियों में सूजन होने से यह रोग होता है। 5. हाइपरटेंसिव हृदय रोग :- हाई ब्लड - प्रेशर के कारण यह रोग उत...