युगवेदा अभयारिष्ट (Yugveda Abhayarishta)


            युगवेदा अभयारिष्ट एक क्लासिकल आयुर्वेदिक दवा है | युगवेदा अभयारिष्ट अभया, द्राक्षा, मधुका, गोक्षुर आदि महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों की एक अन्तर्निहित शक्तिशाली मिश्रण है जो कि गैस, कब्ज़ व बवासीर के उपचार में सहायक होते हैं | यह मुख्य रूप से पाचन समस्याओं जैसे गैस, ब्लोटिंग कब्ज़ और हेमोरोइड्स के इलाज के लिए प्रयोग कि जाती है | युगवेदा अभयारिष्ट बवासीर के इलाज के लिए दी जाने वाली प्रमुख आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है | बवासीर और कब्ज़ के अलावा युगवेदा अभयारिष्ट कई अन्य बीमारियों में भी उपयोग की जाती है | आइये इस औषधि के बारे में विस्तार से जानते हैं |                    Like us on Facebok



युगवेदा अभयारिष्ट के लाभ ( Benefits of Yugveda Abhayarishta)
    युगवेदा अभयारिष्ट में 5 से 10% self-generated-alcohol और पानी दोनों शामिल है जो कि जड़ी बूटियों में सक्रिय यौगिकों को उपलब्ध कराने के लिए माध्यम के रूप में काम करता है | युगवेदा अभयारिष्ट का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं के उपचार में किया जाता है –
बवासीर का इलाज करता है
      बवासीर होने की सबसे मुख्य वजह अपच के कारण होने वाली कब्ज़ है | युगवेदा अभयारिष्ट निचली आंत से दबाव को हटाकर लाभ देता है, जिससे रेक्टल कि नसों में सूजन कम हो जाती है | यह कब्ज़ से भी छुटकारा दिलाता है जो बवासीर का सबसे आम कारण होता है |                                                      Like us on Facebok
एनल फिशर को ठीक करे     
      फिशर मूख्य रूप से सख्त मल और कब्ज़ के कारण बनते हैं | आंतों कि मूवमेंट को नियमित करके यह दवा एनल फिशर को ठीक करने में मदद करती है |
कब्ज़ से आराम दिलाये
      आज के समय में अधिकांश लोग कब्ज़ की समस्या से पीड़ित रहते हैं | इसकी सबसे प्रमुख वजह अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान है | युगवेदा अभयारिष्ट जिगर में पित्त के बनने, पाचन और आंतों की नियमित मूवमेंट को बढ़ावा देती है | युगवेदा अभयारिष्ट को यदि नियमित रूप से लिया जाए तो यह कब्ज़ और मल त्याग से आराम दिला सकता है |
गैस और सूजन के लिए प्रभावी
      इसके लाभों में गैस और पेट दर्द के कारण सूजन को ठीक करना भी शामिल है | युगवेदा अभयारिष्ट में मुख्य घटक के रूप में हरीतकी होती है जो पेट से गैस और ऐंठन को कम करती है |

युगवेदा अभयारिष्ट के प्रमुख घटक (Ingredients of Yugveda Abhayarishta ):-                                Like us on Facebok
युगवेदा अभयारिष्ट को बनाने में निम्न द्रव्यों(Ingredients) की जरूरत पड़ती है –
  • ·       अभया (हरीतकी-Terminalia  Chebula)
  • ·       द्राक्षा (Vitis Vinifera linn.)
  • ·       विडंग (Embelia Ribes)
  • ·       मधुक कुसुम (Schleichera Oleosa)
  • ·       जल (Water)
  • ·       गुड़ (Jaggery)
  • ·       गोक्षुर (Tribulus Terrestris)
  • ·       त्रिवृत (Operculina Turpethum)
  • ·       धान्यक (Coriandrum Sativum )
  • ·       धातकी (Woosfordia Fruticosa)
  • ·       इंद्रवारूणी (Citrullus Colocymthis)
  • ·       चव्य (Piper Retrofractum Vahl.)
  • ·       मधुरिका (Foeniculum Vulgare)
  • ·       शुण्ठी (Zingiber Officinale)
  • ·       दन्ती (Baliospermum Montanum)
  • ·       मोचरस (Salmalia Malabarica)

युगवेदा अभयरिष्ट के गुण ( Properties of Yugveda Abhayarishta)
  • ·       प्रगेटिव
  • ·       एंटी वायरल
  • ·       एस्ट्रीन्जेंट
  • ·       एंटी-ऑक्सीडेंट
  • ·       लेक्सेटिव
  • ·       कामिनटिव
  • ·       एंटी-स्पास्मोडिक
  • ·       एंटी-बैक्टीरियल
  • ·       एक्स्पेक्टोरेंट


सेवन विधि और मात्रा (How to Take & Doses)
  • ·       यह आयुर्वेद का अरिष्ट है और इसे लेने की मात्रा 12-24 मिलिलीटर है |
  • ·       इसे पानी की बराबर मात्रा के साथ मिलाकर लेना चाहिए |
  • ·       इसे सुबह नाश्ते के बाद और रात्रि में भोजन करने के बाद लें |
  • ·       इसे भोजन के 30 मिनट बाद, दिन में दो बार, सुबह और शाम लें |
  • ·       इसे 3 महीने या उससे अधिक समय तक लें |
  • ·       या डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में लें |

सावधानियाँ / साइड-एफफ़ेक्ट्स / कब प्रयोग न करें (Cautions / Side-Effects / Contraindications)
      युगवेदा अभयारिष्ट प्रकृतिक रूप से होने वाली जड़ी-बूटियों और अर्क़ से बना होता है | यह दवा रसायनों से पूरी तरह से मुक्त होती है | यह 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित है | यह किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव का कारण नहीं होता है | लेकिन फिर भी इस दवा को लेने से कुछ लोगों को दस्त हो सकते हैं | युगवेदा अभयारिष्ट के दुष्प्रभावों के रूप में नींद आना, चक्कर आना, निम्न रक्तचाप हो सकता है | लेकिन इसका प्रभाव अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होता है |                                             Like us on Facebok
·       अच्छे परिणाम पाने के लिए भोजन के बाद युगवेदा अभयारिष्ट लेना उचित है |
·       इस आयुर्वेदिक दवा को लेने से उनींदापन हो सकता है इसलिए इसे ड्राइविंग से पहले नहीं लेना चाहिए |
·       युगवेदा अभयारिष्ट में पहले से ही अल्कोहल होता है, जो एक हेप्टो सुरक्षात्मक तत्व के रूप में काम करता है अतः इसे अल्कोहल के साथ लेने की जरूरत नहीं होती |
·       युगवेदा अभयारिष्ट को ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इस औषधि को ज्यादा लेने से कुछ लोगों में ढीला मल हो सकता है |

युगवेदा अभयारिष्ट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( Frequently Asked Questions About Yugveda Abhayarishta)
1.यह किस चीज से बना है ?
-युगवेदा अभयारिष्ट कई आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करके बनाया गया है | इसके अलावा इसमें 5 से 10% तक self-generated-alcohol भी होता है | युगवेदा अभयारिष्ट के घटकों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दी गई चीजों की सूची देख सकते हैं |
2. अपनी हालत में सुधार के लिए मुझे कितने समय तक युगवेदा अभयारिष्ट को लेने की आवश्यकता है ?
-युगवेदा अभयरिष्ट का उपयोग कई महीनों तक किया जा सकता है | लेकिन इस आयुर्वेदिक दवा का सेवन करने से पहले आपको एक योग्य डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए |
3. युगवेदा अभयारिष्ट को दिन में कितनी बार लेने की जरूरत है ?
-युगवेदा अभयारिष्ट को बराबर मात्रा में पानी के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद ले सकते हैं |
4. क्या स्तनपान कराने पर कोई प्रभाव पड़ता है ?
-यदि आप स्तनपान कराने वाली माँ हैं तो आपको युगवेदा अभयारिष्ट के उपयोग से बचना चाहिए |
5. क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है ?
-हां, इसे तय की गई खुराक के अनुसार दिया जाए तो यह बच्चों के लिए सुरक्षित है | नीचे इसकी तय की गई खुराक बताई गई है –
1 से 3 साल की उम्र के लिए : दिन में एक या दो बार 2 मि.ली.
3 से 7 साल की उम्र के लिए : दिन में एक या दो बार 5 मि.ली.
7 से 12 साल की उम्र के लिए : दिन में एक या दो बार 10 मि.ली.
12 से 18 साल की उम्र के लिए : दिन में एक या दो बार 15 मि.ली.
6. क्या गर्भावस्था पर इसका कोई प्रभाव पड़ता है ?
-गर्भावस्था के दौरान युगवेदा अभयारिष्ट लेने से बचना उचित है | इस औषधि में कोलोसिन्थ होता है जो गर्भाशय के संकुचन को बढ़ा सकता है जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है |
7. क्या युगवेदा अभयारिष्ट लेने से पुरानी कब्ज़ से छुटकारा पा सकते हैं ?
-हल्के से मध्यम कब्ज़ को युगवेदा अभयारिष्ट द्वारा आसानी से ठीक किया जा सकता है | युगवेदा अभयारिष्ट बड़ी आंत में दबाव को कम करके आंतों की मूवमेंट को सक्षम करने में मदद करता है इसलिए इसका उपयोग पुरानी कब्ज़ के लिए भी किया जा सकता है |
विवरण:-

उत्पादक
युगवेदा
वजन
450ml.
मूल्य
120.00
                                                                                                   visit us at :- www.meenakshiherbals.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संधि रक्षक कैप्सूल्स (Sandhi Rakshak Pain Killer Capsules)

युगवेदा अंगूरासव (Yugveda Angoorasav)

शहंशाही आलम सीरप ( Shahenshahi Alam Syrup )